जनपद आगरा :-जिले के कस्बा मिढ़ाकुर में रास्ते में हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोग सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। शनिवार को छठवें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। वहीं छह दिन बाद भी गलियों में भरा पानी नहीं निकलने पर धरने पर बैठे लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए तालाब में जल समाधि लेने का ऐलान किया है।मिढ़ाकुर गांव कई वर्षों से विकास के लिए वंचित है ।इस गांव तक विकास नहीं पहुंचा है आज भी लोग गलियों से गहरे पानी से होकर गुजर रहे हैं ।कई गलियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है ।इसलिए किसान नेताओं सहित ग्रामीण धरने पर बैठे हैं और जब तक स्थानीय समाधान न होने पर धरना न समाप्त करने का ऐलान किया है ।
ग्रामीणों की समस्या के समाधान एंव धरने में समर्थन के किए शनिवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता काफी संख्या में धरना स्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर रोष व्यक्त किया और समाधान के लिए ग्रामीणों की हर सम्भव मदद का ऐलान किया है ।
भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जबकि मिढ़ाकुर ओडीएफ प्लस घोषित ग्राम पंचायत है।प्रशासन से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इस गांव की समस्या का समाधान किया जाए नहीं तो भारतीय हलधर किसान यूनियन बड़ा उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वंय प्रशासन की होगी ।
भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष असपाक अली ने कहा कि मिढ़ाकुर गांव की समस्या काफी गम्भीर है ,यहां 5 गलियों में पानी भरा हुआ है हिन्दू मुस्लिम यहां सब एक जुट मिलजुलकर रहते हैं इन सभी के घरों में गलियों का पानी घुस रहा है ।हमने जिलाधिकारी एंव उप जिलाधिकारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन अधिकारी जानबूझकर कॉल नहीं उठा रहे हैं ।अगर मिढ़ाकुर गांव की समस्या का स्थानीय समाधान नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल के साथ उग्र प्रदर्शन करेंगे ।
धरना स्थल पर मुख्य रूप से भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ,किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ,भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह भदौरिया ,जिलाध्यक्ष असपाक अली,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा लविकेश सोलंकी ,मंडल प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान,अजय यादव ,आरके शुक्ला, पंकज शर्मा,वलीशेर, अयूब खान,सैय्यद सद्दाम हुसैन,आरिफ, रूपेंद्र सिंह,नरेश,वेदराम,गणेश,श्याम सोलंकी,दिलीप सिंह,हरिओम,जब्बार अली,श्याम ऊदल सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।
