मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी मामले में पारदर्शी कार्रवाई का आश्वासन दिया

उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान विधायक खजान दास, किशोर उपाध्याय, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, बृजभूषण गैरोला एवं शक्तिलाल शाह ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस निर्णय से न्याय प्रक्रिया पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मामले में पारदर्शी व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *