उधम सिंह नगर में मक्का कटाई में नमी समस्या के समाधान हेतु विश्वविद्यालय और मिलों का निरीक्षण

उत्तराखंड राज्य

रुद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान को प्रतिबंधित करने और धान की जगह मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने के क्रम में, मक्का की कटाई के समय दानों में मानक से अधिक नमी की समस्या के समाधान के लिए विशेष निरीक्षण किया गया।

गोविंद वल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पन्तनगर के वैज्ञानिक डा. रवी प्रताप सिंह, फार्म मशीनरी एंड पावर इंजीनियरिंग विभाग और डा. सचिन कुमार, सहायक प्राध्यापक, पोस्ट हार्वेस्ट प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग विभाग ने वर्धमान राइस मिल और आराध्य राइस मिल का निरीक्षण किया।

ड्रायर प्रणाली और तकनीकी जानकारी का मूल्यांकन

उन्होंने मिलों में स्थापित ड्रायर की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और मालिकों एवं तकनीकी स्टाफ से इस प्रणाली के संचालन और प्रभावशीलता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मक्का उत्पादन और प्रोसेसिंग का अवलोकन

इसके अतिरिक्त, जनपद में मक्का (वेवी कार्न) के उत्पादन एवं प्रोसेसिंग के लिए अहसास फ्रोजन फूड फैक्टरी का भी भ्रमण किया गया, ताकि मक्का कटाई और प्रोसेसिंग में गुणवत्ता और नमी नियंत्रण के उपायों का जायजा लिया जा सके।

इस अवसर पर डा. विकेश कुमार सिंह यादव, मुख्य कृषि अधिकारी, उधम सिंह नगर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *