जसपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत

उत्तराखंड राज्य

जसपुर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के दौरे के दौरान जसपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जसपुर नगर मंडल के भाजपा कार्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति मिली है।

कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और सरकार व संगठन मिलकर जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्री जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।

इस बीच पार्टी पदाधिकारियों ने जसपुर विकासखण्ड में किसानों को धान का उचित दिलाने के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री विनय रोहिला, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, विजेंद्र गहलोत, बलराम तोमर, सत्यपाल सिंह गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *