भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य

किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

अयोध्या। अयोध्या शहर के सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन (भानु) श्री अयोध्याधाम के पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अयोध्या को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन की और से दिए गए ज्ञापन में किसानों की भूमि, नामांतरण, महिला किसानों की समस्याओं और राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण की मांग की गई है।वही प्रदेश महासचिव रमेश त्रिपाठी और महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा पांडेय सहित अन्य मामलों का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।उन्होंने कहा कि यदि समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनता दर्शन में जिस प्रकार शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाता है, उसी प्रकार तहसील एवं थाना स्तर पर भी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यूनियन ने सभी तहसीलों और विकास खंडों में महिला किसानों के लिए पृथक सहायता डेस्क स्थापित करने की मांग उठाई है, ताकि उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।संगठन ने कुछ विशिष्ट मामलों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि तहसील बीकापुर क्षेत्र में नामांतरण और भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों में अनियमितता बरती जा रही है। एक प्रकरण में उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद समय से कार्रवाई न होने की बात कही गई है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि सुविधा शुल्क न देने पर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्रभावित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *