संत प्रेमानंद बोले… ब्रज क्षेत्र में बिल्कुल नहीं बेची जानी चाहिए मदिरा और मांस; पवित्र रहने दें भूमि

उत्तर प्रदेश राज्य

संत प्रेमानंद ने एक बार फिर से ब्रज क्षेत्र को मांस और मदिरा मुक्त घोषित किए जाने की मांग की है। एक युवक के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मांग वह पहले से करते आ रहे हैं लेकिन इसका निर्णय सरकार को ही लेना होगा।

संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ब्रज भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली है और यहां की आध्यात्मिक एवं धार्मिक मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी पहले से ही मांग रही है कि ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त किया जाए।

संत प्रेमानंद ने कहा कि इसमें हमारा वश नहीं है, सरकार से उम्मीद है। महाराज के बयान के बाद श्रद्धालुओं और संत समाज के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई भक्तों का कहना है कि ब्रज की धार्मिक पहचान और पवित्र वातावरण को बनाए रखने के लिए इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *