मुजफ्फरनगर में बहू ने ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा, बोलीं- घिनौनी हरकतों से आ गई थी तंग

उत्तर प्रदेश राज्य

यूपी के मुजफ्फरनगर में सननीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ससुर पर कई वर्षों से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है। महिला का आरोप है कि पति जब बाहर कमाने चला जाता है तो ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगता है। एक दिन मौका पाकर ससुर ने जबरदस्ती की। उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए धारदार हथियार से ससुर पर हमला कर दिया। प्राइवेट पार्ट कटने से ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ससुर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को पूछताछ के लिए पुलिस कोतवाली ले आई।

महिला ने आरोप लगाया है कि ससुर कई वर्षों से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता आ रहा था। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार थी, लेकिन पारिवारिक दबाव और सामाजिक बदनामी के डर से किसी से शिकायत नहीं कर सकी। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को ससुर ने फिर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उसने आत्मरक्षा में धारदार हथियार से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

रिक्शा चलाता है महिला का पति

पुलिस ने घायल ससुर को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि महिला का पति कस्बे से बाहर रिक्शा चलाता है। सीओ गजेन्द्रपाल सिंह का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही चिकित्सीय परीक्षण, घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद में एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने जेठ पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को पीपलसाना निवासी गुलाम सुब्हानी से हुआ था। आरोप है कि रिश्ता कराने वाले बिचौलिए ने उसके पति को जज बताकर शादी कराई। पीड़िता का दावा है कि शादी में उसके परिजनों ने कई लाख रुपये खर्च किए तथा कार सहित अन्य सामान दहेज में दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *