धामी सरकार का ऐतिहासिक कदम: पहली बार चंपावत के बनबसा में होगी कैबिनेट बैठक

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल पहली बार चंपावत जिले में होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद में आयोजित होने वाली यह बैठक बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में होगी।

चार अक्टूबर को सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

सचिवालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक चार अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे एनएचपीसी, बनबसा, चंपावत में होगी। देहरादून से बाहर कैबिनेट बैठक आयोजित करने की सरकार की परंपरा के तहत इस बार चंपावत को स्थान बनाया गया है।

बैठक को लेकर संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां की जाएंगी और प्रस्तावित विषयों को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद में पहली बार कैबिनेट बैठक होने के कारण इसका विशेष महत्व माना जा रहा है।

इससे पहले प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल बैठकें देहरादून के अलावा राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होती रही हैं। ऐसे में चंपावत में होने वाली बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े विषयों के साथ प्रदेशहित से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें नीतिगत निर्णय, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े विषय शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *