करोड़ों श्रृद्धालुओं के महासंगम से होकर प्रदीप चौधरी ने श्रावण शिवरात्रि के दिन शिव जलाभिषेक कर पाया सर्वार्थ सिद्धि योग

Video News

करोड़ों श्रृद्धालुओं के महासंगम से होकर प्रदीप चौधरी ने श्रावण शिवरात्रि के दिन शिव जलाभिषेक कर पाया सर्वार्थ सिद्धि योग

शिव भक्तों के लिए सावन शिवरात्रि बहुत बड़ा दिन है एक महापर्व है। कांवड़ यात्री गंगाजल या पवित्र नदियों का जल लेकर सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। कुंभ नगरी हरिद्वार में पहुंचे करोड़ों श्रृद्धालुओं ने पावन गंगा मैया का पूजन स्नान कर शिव शम्भू के जलाभिषेक के लिए जल धारण किया और जय भोले बोल बम बम के उद्घोष के अपने अपने गंतव्य की ओर पूरे श्रृद्धा भाव से लवरेज होकर निकल पड़े और अपने शहर में अथवा अपने गृह क्षेत्र के शिव मन्दिर में पहुंच कर अपना कार्य सिद्ध किया। अधिकतर श्रद्धालु सावन की त्रयोदशी तिथि यानी कि सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं।

जिसमे पहले हाजिरी का जल और चौदस लग जाने पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस साल की सावन शिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनने के कारण शिव भक्तों के लिए बड़ा महत्व रहा। गाजियाबाद भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से मां गंगे के गंगाजल से जल लाकर संजय नगर सैक्टर 23 स्थित शिव मंदिर पहुंच कर हाजिरी का जल चढ़ाते हुए चौदस के लग जाने पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि शिव भक्त यह जरूर ध्यान रखें कि उनकी इस धर्म और आस्था की यात्रा में बच्चे, जवान, बुजुर्ग व महिला भी अपनी पूरी आस्था के साथ शामिल हैं। उन्हें संयम और रक्षा का सामंजस्य बनाकर भक्तों के सैलाब को लेकर सुरक्षित गंतव्य को निकलना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पूर्ण धैर्य के साथ पड़ाव करते हुए दुपहिया वाहन गति सीमा को 40 किलोमीटर की रफ्तार से 21 घंटो के सफर के उपरान्त सुरक्षित रहते हुए अन्य शिवभक्तों को अपने द्वारा कोई परेशानी उत्पन्न न करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के उपरान्त घर पहुंचकर कन्या भवानी को एकत्र कर उनको महाशिवरात्रि का प्रसाद ग्रहण कराया। उनके चरण स्पर्श कर पूजन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। घर पर हमारी नवजात सुपौत्री आरना ने अपने पांच माह की होने पर महाशिवरात्रि को खुद के लिए और परिवार के लिए अहम बनाया। धर्मयात्रा में साथ में छोटा भाई एडवोकेट सुनील चौधरी, पुत्र इशांक चौधरी,भतीजी अनुष्का, एडबोकेट अरूण पाठक , आकाश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *