आरटीओ ने बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रही चार स्कूली वाहनों को किया सीज

Video News

आरटीओ ने बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रही चार स्कूली वाहनों को किया सीज


अयोध्या। आरटीओ विभाग ने बिना फिटनेस के सड़कों पर फर्राटा भर रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसा है। विभागीय अधिकारियों ने साफ कहा है कि दस साल पुराने स्कूली वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ पाएंगे। आरटीओ विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के खिलाफ शनिवार की सुबह चलाये गये अभियान के तहत विभागीय टीम ने भेलसर-रुदौली मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई के दौरान स्कूलों के वाहनों को रोककर उनके कागजात चेक किया। जिसमें चार वाहनों का फिटनेस न होने से स्कूली वाहनों को रुदौली कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया। आरटीओ प्रवर्तन को स्कूल बसों के नियमों के खिलाफ संचालन की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा की नियमों के खिलाफ संचालित स्कूल बसों और किराए पर स्कूली बच्चों को ढोने वाले प्राइवेट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के पीटीओ राजेश कुमार ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के देखते हुए स्कूल की बसों व प्राइवेट वाहनों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया था।जिसमें कुछ वाहनों में मामूली कमियां पाई गई थी, जिसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उसी दौरान बिना फिटनेस के चार स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया। स्कूली बसों के सत्यापन और कागजों की जांच के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *