ग्रेटर नोएडा की हाईटेक सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में नहीं है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Video News

ग्रेटर नोएडा की हाईटेक सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में नहीं है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ग्रेटर नोएडा : पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसायटी ग्रेटर नोएडा में लचर सुरक्षा के कारण आये दिन हत्या व हत्या के प्रयास एवम मकानों मै चोरी जैसी अप्रिय घटनाऐं लगातार जारी है वहाँ के निवासियों द्वारा बिल्डर और सुरक्षा मै तैनात सुरक्षा कम्पनी को बार बार शिकायत के बावजूद भी कोई समाधान नही किया गया जिससे सोसायटी के निवासी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहें है और डरे सहमे हुए हैं इस सम्बन्ध मै आज 4 अगस्त को पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसायटी निवासियों ने सोसायटी क्लब मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी से मीटिंग कर उन्हें अपनी समस्याओ से अवगत कराया और समस्याओ के समाधान के लिए मदद का आग्रह किया राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने सोसायटी निवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) सोसायटी निवासियों की मदद के लिए साथ है राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर को ज्ञापन के माध्यम से सोसायटी निवासियों की समस्याओ को अवगत करायेगें यदि प्रशासन शीघ्र समाधान नही करता है तो विशाल धरना-प्रदर्शन होगा ।
इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा एवम प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी, प्रदेश महामंत्री रामरिक भाटी ,प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी,प्रदेश सचिव हरेन्द्र भाटी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी ,प्रदेश उपाध्यक्ष ऊधम नम्बरदार, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना,महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटी,जिला संगठन मन्त्री रिंकू भडाना, जिला अध्यक्ष युवा हापुड सचिन नागर ,जिला उपाध्यक्ष बिंदर नागर, सोसायटी निवासी रामकुमार नागर, ठाकुर किरनपाल सिंह, भगवंत सिंह, विपिन जोशी, आशु चौहान, राहुल भाटी,सोविदंर भाटी,किशोर चतुर्वेदी, एपीएस शिशौदिया, विनोद प्रताप, प्रभात राय, सागर ,विनित सिंह, आदित्य, रजनीश शर्मा, दीपक नागर आदि सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *