गुलावठी पुलिस ने किया जिला बदर अपराधी को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार

अरुण यादव(ब्यूरो चीफ)
(यूपी न्यूज एक्सप्रेस)
(जनपद:बुलंदशहर)
बुलन्दशहर:जनपद के थाना क्षेत्र गुलावठी पुलिस ने 16 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को जिला बदर शातिर अपराधी को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया। आपको बता दें,जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के पुलिस ने अपराधी को ग्राम मौहाना के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त लोकेश उर्फ झेन्दा पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम मौहाना थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसे न्यायालय द्वारा 10 अप्रैल 2024 को 6 माह की अवधि के लिये जिला बदर घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना गुलावठी पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं। बताते चलें,अभियुक्त की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी यशपाल सिंह,उ.नि. राजेन्द्र सिंह,हे.का. अनिल कुमार ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
