कोलकाता घटना के विरोध में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बोलीं- सभी भाई बहनों की रक्षा का सौगंध लें

रामानन्द तिवारी/यूपी न्यूज एक्सप्रेस
संत कबीर नगर : महिलाओं ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कहा कि “जिस तरीके से कोलकाता में जगन्य अपराध करते हुए एक महिला डॉक्टर के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर की रेप की घटना को लेकर पूरे देश में उबाल जैसा माहौल देखा जा रहा है, इसी क्रम में संत कबीर नगर जिले में आज रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने पूरे शहर में कैंडल मार्च निकालते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
सभी भाई अपनी बहनों की हिफाजत के लिए आगे आएं इस दौरान कैंडल मार्च निकाल रही महिलाओं ने कहा कि इस रक्षाबंधन के अवसर पर भाई सौगंध खाएं कि जैसी कोलकाता में घटित हुई है, अब दोबारा इस घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। सभी भाई अपनी बहनों की हिफाजत के लिए आगे आएंगे।
