रात में खत्म की हड़ताल, सुबह ओपीडी में बैठे जूनियर डॉक्टर्स

Video News

रात में खत्म की हड़ताल, सुबह ओपीडी में बैठे जूनियर डॉक्टर्स

मेडिकल कॉलेज में 15 दिन बाद सुचारु हुई व्यवस्थाएं

अयोध्या। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई हैवानियत के खिलाफ पिछले 15 दिन से आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी। गुरुवार की रात 10 बजे ऐलान कर दिया। शुक्रवार को पहले की तरह ओपीडी चली। डॉक्टर्स ने मरीज देखे। जांच के साथ ऑपरेशन भी हुए। तकरीबन एक हजार के करीब मरीजों की ओपीडी हुई।
जूनियर रेजीडेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सृस्टेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात प्राचार्य को मांग पत्र सौंप कर हड़ताल वापस ली गई है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यों को निर्देश दिया है कि चिकित्सकों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। ऐसा नहीं है कि हमारी लड़ाई खत्म हो गई है। मरीजों का भी हित देखना है। अब ये लड़ाई सांकेतिक रूप से जारी रहेगी। आईएमए जेडीएन अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि हमारी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ कोलकाता प्रकरण के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि ओपीडी शुरू हो गई है। डॉक्टर्स ने मांग पत्र सौंपा है।

ये मांग रखा, दिया दो दिन का समय

-हर डिपार्टमेंट में महिला व पुरुष चिकित्सकों के लिए अलग-अलग ड्यूटी रूम रहे।
-सीसी कैमरे से पूरे परिसर की निगरानी कराई जाए।
-महिला और पुरुष गार्डों की वार्डों में व्यवस्था हो
-हॉस्टल और चिकित्सालय परिसर में प्रकाश की अच्छी व्यवस्था हो।
-जेआर व इंटर्न के लिए अस्पताल परिसर में हो रहने की व्यवस्था। इसके अलावा समय से हॉस्टल की मरम्मत कराई जाए।
-तीमारदारों के लिए पास की व्यवस्था बनाई जाए।
-चिकित्सकों के लिए अस्पताल परिसर में कैंटीन का इंतजाम हो। हॉस्टल में आरओ का भी इंतजाम हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *