बेकाबू कार की टक्कर से टूटा हाईटेंशन तार, आग का गोला बन गई कार

Video News

बेकाबू कार की टक्कर से टूटा हाईटेंशन तार, आग का गोला बन गई कार

पूराबाजार – नया गांव मार्ग पर मंगलवार रात हुआ हादसा


अयोध्या। थाना महराजगंज इलाके के पूराबाजार – नया गांव मार्ग पर मंगलवार रात दस बजे एक अनियंत्रित कार 11 हजार लाइन के बिजली पोल से जा भिड़ी। लाइन टूट कर गिरने से कार में आग लग गई। चंद मिनटों में ही कार आग का गोला बन गई। कार में सवार दो लोग किसी तरह से बाल – बाल बच गए। इलाके के नारा भिटरिया निवासी चेतन मिश्र अपने साले के साथ अयोध्या से घर लौट रहे थे।
बताया जाता है कि तेज गति से आ रहे कार सवार अपना नियंत्रण खो बैठे और रोड पर लगे बिजली के खंभे से उनकी कार टकरा गई। कार के पोल से टकराने के बाद तेज आवाज हुई तो आसपास के लोग दौड़े और कार के अंदर बैठे दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोनों सवार सुरक्षित बच गए।एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी और विद्युत विभाग से अवगत कराया गया।
सूचना के बाद लाइन बंद कराई गई लेकिन अग्निशमन विभाग से कोई नहीं पहुंचा, ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। कार चालक चेतन मिश्रा निवासी ग्राम सभा नारा भिटरिया ने बताया कि अपने घर जा रहा था,पता नहीं कैसे कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई।फिलहाल कार सवार दोनो सुरक्षित व सकुशल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *