अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में हाईराइज भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण अभियान चलाया गया
गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न भवनों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण अभियान चलाए जाते हैं। इसी क्रम में हाईराइज भवनों में भी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण अभियान चलाया गया, इस निरीक्षण अभियान में जिन भवनों में कमियां पाई गई उनको अधिनियम के अधीन नोटिस निर्गत किया गया और कमियों को दूर किए जाने हेतु एक निश्चित समय भी दिया गया।
जिन भवन स्वामियों द्वारा निश्चित अवधि में कमियों को दूर नहीं किया गया, ऐसे 75 भवनों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में परिवाद पंजीकृत कराया गया। प्रभावी पैरवी से माननीय न्यायालय द्वारा 23 भवन स्वामियों को अर्थ दंड से दंडित किया गया, इन 23 भवन स्वामियों/बिल्डरों पर माननीय न्यायालय द्वारा कुल 14 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
