पटरंगा पुलिस पकड़वाई शारदा सहायक नहर से डॉल्फिन मछली

Video News

पटरंगा पुलिस पकड़वाई शारदा सहायक नहर से डॉल्फिन मछली

वन विभाग की टीम डॉल्फिन को ले गई सरजू नदी


अयोध्या।पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाजिदपुर होते हुए निकली शारदा सहायक नहर से कई दिनों से नहर में अठखेलियाँ कर रही डॉल्फिन मछली को पटरंगा पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शारदा सहायक नहर बड़ी मशक्कत के बाद निकलवाया।जिसे वन विभाग के फारेस्टर सुखराम ने अपनी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर डॉल्फिन मछली को एक पिकप में लादकर सरजू नदी डालने के लिए लेकर गए।
आपको बताते चलें की शारदा सहायक नहर इचौलिया दिवाली के बीच शारदा सहायक नहर में कई दिनों से देखी जा रही डॉल्फिन मछली की सूचना थाना पटरंगा को दी गई। वही मछलीयों को देखने के लिए ग्रामीणों का काफी हुजूम लगा रहा।इस समय शारदा सहायक नहर का पानी चलना बंद है।ऐसे मे जहां ज्यादा पानी नहर मे मौजूद है वहा पर यहा मछलियां रहती हैं।डॉल्फिन मछली को शनिवार को पटरंगा पुलिस के उपनिरीक्षक वीरेंद्र पाल, उपनिरीक्षक मदनपाल ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाल कर पिकप पर लादकर सरजू नदी में वन विभाग की टीम लेकर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *