पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत होटल/ओयो होटल में चैकिंग करते हुये उनके सीसीटीवी कैमरे व एन्ट्री रजिस्टर चैक किये गये तथा मैट्रो स्टेशन, अट्टा मार्केट व भीड भाड वाले स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत होटल/ओयो होटल में चैकिंग करते हुये उनके सीसीटीवी कैमरे व एन्ट्री रजिस्टर चैक किये गये तथा मैट्रो स्टेशन, अट्टा मार्केट व भीड भाड वाले स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा थाना प्रभारी व स्थानीय पुलिस के साथ संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों को रोककर उनकी चेकिंग की गयी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के लिये निर्देशित किया गया। उनके द्वारा थाना प्रभारी व स्थानीय पुलिस एवं पीसीआर व पीआरवी वाहनों द्वारा पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये।
