पति को अपनी ही पत्नी से जान का खतरा

Video News

पति को अपनी ही पत्नी से जान का खतरा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत

अयोध्या। थाना पटरंगा क्षेत्र के एक पीड़ित पति ने अपनी ही पत्नी से जान का खतरा बताकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
शिकायत के अनुसार थाना पटरंगा के रानीमउ चौराहे निवासी पीड़ित राजेंद्र कुमार उर्फ अंजनी सोनी का विवाह तीन वर्ष पहले अंकिता सोनी मजनवा के साथ हुआ।विवाह के बाद से पीड़ित पति अपनी पत्नी की जिद पर परिवार से अलग रहने लगे।शिकायती पत्र के अनुसार पत्नी अंकिता सोनी आए दिन झगड़ा,मारपीट करती रहती है।फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के धमकी देती है।पति अंजनी का आरोप है कि उसकी पत्नी खाने में दवाई मिलकर उसको देती रहती है। जिससे वह दिमागी रूप से बीमार हो गया है और न्यूरो का पेशेंट हो गया। 8 सितंबर की सुबह अंजनी को देखने आए बड़े भाई भानु प्रताप व बहनोई कन्हैयालाल के लिए नाश्ता बनाने के लिए कहने पर पत्नी ने मारपीट की।भाई और बहनोई विवाद शांत करा कर चले गए।आरोप है कि पत्नी अंकिता सोनी ने शाम को अपने मामा राजकपूर,अनिल सोनी, अखिलेश सोनी,शिवकुमार सोनी, मनीष सोनी, राजकमल सोनी, पुत्रगण बाबूलाल सोनी व शनि सोनी ग्राम खालसा पुर, दनापुर शुक्ला थाना बदोसरायं जिला बाराबंकी और ससुर शिवकुमार,सास राजकुमारी उर्फ अनीता,साले अंकुर सोनी निवासी ग्राम मंजनावा जिला अयोध्या को बुला लिया।दो वाहनों पर आए इन लोगो ने भाई भानु प्रताप को फोन से बुलाया बातचीत के दौरान भाई भानु प्रताप को मारा पीटा।चाचा सोहनलाल को भी मारा।झगड़े के समय सास ने कमरे के अलमारी में रखा सोने चांदी के जेवरात बेग में भरकर चली गई।घटनाक्रम दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।भाई भानु प्रताप ने थाना पटरंगा में मुकदमा दर्ज कराया है।इस के बाद से ससुराल से ममेरे ससुर ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी।पत्नी अंकिता ने परिवार वालो से संबंध न खत्म करने पर जान से मरवा देने की धमकी दी है। सीओ आशीष निगम ने बताया कि 8 सितंबर की घटना का मुकदमा थाना पटरंगा में भानु प्रताप ने दर्ज कराया है।पत्नी अंकिता के पति अंजनी को जान से मारने की धमकी के शिकायती पत्र की जानकारी नहीं है।शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों से मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *