बैनामे की भूमि पर दबंग कर रहे ज़बरन कब्जा शिकायत के बाद कार्यवाही नहीं

पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार
अयोध्या।रूदौली तहसील क्षेत्र के एक गांव में बैनामे की भूमि पर दबंग कर रहे कब्जा मना करने पर होंते हैं फौजदारी पर आमादा जबरन कब्जे की शिकायत स्थानीय थाना में करने के बाद कोइ कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने माननीय मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार। रुदौली तहसील के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के ग्राम चन्द्रामऊ मंगा निवासी रसीद खां के साले राशिद खान पुत्र हयात खान निवासी ग्राम लोहटी सरैया थाना बाबा बाज़ार ने 10
सिम्बर 2024 को ग्राम लोधौरा स्थित गाटा संख्या 444 क्षेत्रफल 0,224हे0,भूमि खातेदारिया श्रीमती झुरही पत्नी विजय बहादुर निवासी लोधपुरवा मजरे सुखीपुर पोस्ट बादशाह नगर परगना रुदौली तहसील रामसनेहीघाट जिला बाराबंकी से बतौर बैनामा खरीदा था जिसपर बतौर खातेदारिया कब्जा प्राप्त कर लिया था।उक्त भूमि पर 16 सिम्बर को विपक्षी महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्नू सिंह पुत्र रविसिंग व राघवेंद्र सिंह उर्फ रन्नू सिंह पुत्र रविसिंह निवासी ग्राम लोधौरा ने प्रार्थी के साले जो रोजगार के सिलसिले में सूरत में हैं की बैनामे की भूमि पर जबरन खम्भे गड़वाकर और ट्रैक्टर से जमीन को समतल करा कर कब्जा कर रहे हैं और मना करने पर लड़ाई झगड़ा पर आमादा हैं।प्रार्थी ने उक्त कब्जे को लेकर पीआरवी डायल 112 पर शिकायत की और उक्त कब्जे को रोके जाने को लेकर बाबा बाज़ार थाना में शिकायती पत्र दिया लेकिन अभी तक उक्त मामले में कोई कार्यवाही न होने के कारण प्रार्थी ने रसीद खां ने माननीय मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर उक्त दबंगो द्दारा किए गए कब्जे को हटवाकर दबंगों पर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
