आगामी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर को लेकर जिला प्रशासन गंभीर

Video News

आगामी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर को लेकर जिला प्रशासन गंभीर

  1. डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई सम्पन्नयूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
  2. उत्तर प्रदेश की कलात्मक समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का किया जाये व्यापक प्रचार-प्रसार

    गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आगामी 25 से 29 सितंबर तक गौतम बुद्ध नगर के इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 के आयोजन को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ इंडिया एक्सपो ग्रेटर नोएडा के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम व वृहद श्रेणी के उद्यमियों व निर्यातकों द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रर्दशन किया जायेगा, जोकि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों की विशिष्ट पहचान स्थापित करने के साथ ही अन्तर्राराष्ट्रीय व्यापार के नये क्षेत्रों व विपणन सम्भावनाओं के लिए सृजनात्मक होगा एवं उत्तर प्रदेश के परंपरागत व आधुनिक उत्पादों पर केंद्रित एकल बिजनेस का शो विन्डो होगा। इस आयोजन में यूपी के सभी सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए जायेगें ताकि उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वारा देश-विदेश में विख्यात हो।
    उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एवं उत्तर प्रदेश की कलात्मक समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता को उजागर करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये की जनपद के विश्वविद्यालय, कॉलेजों तथा स्कूलों में छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुये आयोजन स्थल पर लगने वाले टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, उत्तर प्रदेश की संस्कृति, विभिन्न क्षेत्रों के खान पान, उत्पादों से परिचय कराया जाये। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआईपी, निवेशकों, उद्यमियों, एंटरप्रेन्योर्स आदि के लिए यातायात की व्यवस्था मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के उद्देश्य रूट प्लान निर्धारित किया जाये, जिसका शत् प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाये ताकि वीवीआईपी, निवेशकों, उद्यमियों, एंटरप्रेन्योर्स आदि को इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचने में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इस महत्वपूर्ण बैठक में डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, अपर जिला अधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानन्द मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, सम्बन्धित अधिकारीगण एवं एक्सपो मार्ट के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *