युवती अगवा, संदिग्ध हाल में छात्र लापता…रिपोर्ट दर्ज, तलाश जारी

Video News

युवती अगवा, संदिग्ध हाल में छात्र लापता…रिपोर्ट दर्ज, तलाश जारी

अयोध्या: युवती अगवा, संदिग्ध हाल में छात्र लापता...रिपोर्ट दर्ज, तलाश जारी  - Amrit Vichar

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र से लापता युवती का अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा एक छात्र संदिग्ध हाल में लापता हो गया है। छात्र के मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और दोनों की तलाश में जुट गई है।
बताया गया कि कक्षा आठ का छात्र राजवीर निषाद पुत्र राजेश निषाद यहां कैंट थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल बेगमगंज गढ़ैया में रहकर पढ़ाई का रहा था। रविवार की शाम वह लगभग साढ़े 6 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकला था और फिर वापस लौटकर नहीं आया। उसके मामा सुरेंद्र निषाद पुत्र जमुना प्रसाद निषाद का कहना है कि भांजे की इधर-उधर काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग न मिला, जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज कर तलाश करवाने के लिए सोमवार को पुलिस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर सहादतगंज निवासी एक शख्स ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 अक्टूबर को 7 बजे उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई। पुत्री को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुत्री को पड़ोसी जनपद गोंडा के नबाबगंज थाना क्षेत्र स्थित तुलसीपुर मांझा निवासी रंजीत अपने मित्र अयोध्या कोतवाली के आशापुर निवासी अभिषेक मौर्या और एक अन्य अज्ञात की मदद से शादी का वास्ता देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
आरोपी रंजीत उसके पड़ोसी मोनू पराठा वाले के यहां काम करता था और उसके घर आता-जाता था। रविवार की शाम मामले में कैंट पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *