सिद्वार्थनगर व महाराजगंज में सिद्वार्थनगर हुआ विजयीं

* मैच का मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी राम हरेश को दिया गया।
सूरज गुप्ता
सिद्वार्थनगर।
सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन और गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पूर्वांचल चैंपियन्स लीग में सिद्धार्थनगर स्टेडियम में दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन महाराजगंज ने निर्धारित 30 ओवरों में 28.3 बाल में 10 विकेट खोकर 129 रन बनायें। जिसमें सर्वोदय ने 19, अरुण और प्रदुम ने 14-14 रनों का योगदान दिया। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से राम हरेश ने 03 व विजय, शैलेन्द्र और रौनक ने 02 – 02 और देवराज ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से प्रिन्स ने नाबाद 52, सफीकुर्रहमान ने नाबाद 37, व प्रेम साहनी ने 32 रनों का योगदान दिया। महाराजगंज की तरफ से सनी थापा ने दो विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी राम हरेश को दिया गया। मंगलवार के मैच के मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी सिद्धार्थनगर आशुतोष अग्निहोत्री रहें। इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौबे, रवि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अम्बिका त्रिपाठी, सचिव विवेक त्रिपाठी, संयुक्त सचिव विपिन त्रिपाठी, सदस्य मनीष यादव, अमित राय आदि लोग मौजूद रहें। मंगलवार के मैच के कमेंटेटर प्रयाग भास्कर, अम्पायर मानस व सचिन और स्कोर साबिर व इमरान रहें।
