शव यात्रा में भिड़े भाजपा विधायक और भाजपा के पूर्व मंत्री, दोनों में हुई हाथापाई

Exclusive

 

आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश और भाजपा के पूर्व मंत्री रामबाबू हरित के बीच सड़क पर हाथापाई हो गई।दोनों में हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो माहौल शांत हुआ।

हैरानी की बात यह है कि भाजपा विधायक विधायक और भाजपा के पूर्व मंत्री के बीच ये हाथापाई शव यात्रा के दौरान हुई।जहां लोग गमगीन थे और मृतक को अंतिम विदाई दे रहे थे वहीं दो नेता भिड़ गए।

बता दें कि लोकतंत्र रक्षक चिरंजीलाल कुशवाहा की शव यात्रा में भाजपा विधायक जीएस धर्मेश और पूर्व मंत्री रामबाबू हरित में हाथापाई हुई।चिरंजीलाल का कल निधन हो गया था।आज उनका शव अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट पर ले लाया जा रहा था।इस दौरान कुछ महिलाएं सम्मान में अपने धोती के पल्लू से पार्थिव शरीर के आगे-आगे चलकर सड़क साफ कर रही थीं।इसी बीच फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की हो गई।तभी भाजपा के पूर्व मंत्री रामबाबू हरित भाजपा विधायक जीएस धर्मेश के बीच में आ गए थे। पूर्व मंत्री रामबाबू हरित के इस तरह बीच में आने पर विधायक जीएस धर्मेश ने ऑब्जेक्शन करते हुए उनका हाथ पकड़ लिया और उनसे किनारे हटने के लिए कह दिया।हाथ पकड़कर इस तरह टोकना रामबाबू हरित को नागवार गुजरा, उन्होंने झटके से धर्मेश के हाथ को खींच लिया।बस यहीं पर दोनों नेताओं के बीच खींचतान शुरू हो गई।एक दूसरे को हाथ पकड़कर धक्का देने लगे।हाथापाई होता देखकर लोगों ने बीच बचाव किया।इस दौरान दोनों नेताओं ने असंसदीय भाषा का बीच सड़क खुलकर प्रयोग किया।फिलहाल दोनों नेताओं का 11 सेकंड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *