रामनवमी पर 21 लाख दीपों से जगमग होगा चित्रकूट,भव्य होगा नजारा

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

 

चित्रकूट।रामनवमी का पर्व देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है,लेकिन कुछ स्थानों पर रामनवमी का पर्व और भी खास हो जाता है।उन स्थानों में चित्रकूट भी है,जहां प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल का सबसे लंबा समय व्यतीत किया था। चित्रकूट में रामनवमी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चित्रकूट के प्रमुख मठ-मंदिरों में अनुष्ठानों का आयोजन धूमधाम से हो रहा है,जहां रामचरित मानस और रामकथा के माध्यम से प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान किया जा रहा है,दूर-दराज से आए श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे हुए हैं।

तुलसी पीठ और रघुवीर मंदिर में नौ दिनों से रामचरित मानस का सामूहिक पाठ चल रहा है,इसमें देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।वहीं शाम को मानस मंदिर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज द्वारा वाल्मीकि रामायण का नवाह परायण किया जा रहा है।इसके साथ ही चित्रकूट के रघुवीर मंदिर में भी नौ दिवसीय दिव्य रामकथा का आयोजन हो रहा है,जिसका समापन भव्य राम जन्मोत्सव मनाकर किया जाएगा। रामनवमी के अवसर पर चित्रकूट गौरव दिवस मनाया जाएगा,जिसमें चित्रकूट धाम क्षेत्र में 21 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे,मठ-मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *