फतेहपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मंगलवार को अपराह्न 01 बजे विश्व पृथ्वी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया है।हमारी शक्ति – हमारा ग्रह थीम के साथ आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा बचाओ -पृथ्वी बचाओ विषय पर प्रख्यात समाजसेवी एवं विचारक कुल भूषण शुक्ल राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, कालेज के छात्र-छात्राओं के विशाल समूह के मध्य व्याख्यान देंगें। समारोह की अध्यक्षता गवर्नमेंट इंटर कालेज फतेहपुर के सुयोग्य प्राचार्य डॉ रमाकांत सिंह व संचालन लोजस के निदेशक निरंजन प्रकाश तिवारी करेंगें।इस मौके पर क़ृषि विज्ञान केन्द्र के बैज्ञानिक, पत्रकार, साहित्यकार,व विभिन्न क्षेत्रों समेत पर्यावरण पर कार्य कर रहे अनुभवी लोगों के साथ ही समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी लव सिंह यादव ने दी।
