थाना सेक्टर-63, नोएडा पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 102 पव्वे अवैध शराब बरामद
नोएडा। दिनांक 04.08.2024 को थाना सेक्टर-63, नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त महावीर पुत्र रामायण निवासी ग्राम कलौरा, थाना बासगांव, जिला गोरखपुर वर्तमान पता छिजारसी कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर (उम्र 19 वर्ष) को बहलोलपुर अण्डरपास के पास सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 102 पव्वे इंपैक्ट व्हिस्की हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद हुए है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में शराब खरीदता है एवं उसे यहां लाकर इंडस्ट्री एरिया के आस-पास राह चलते मजदूर किस्म के लोगों को अधिक दामों में बेचकर कर मुनाफा कमाता है।
