नई दिल्ली। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को समर्पित 10वां ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड 2026 का भव्य समारोह आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष माननीया साध्वी निरंजन ज्योति जी रहीं। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा सांसद माननीय श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं MLC विधायक माननीय डॉ. सुरेंद्र चौधरी जी, तथा रतलाम के महाराजा श्रीमंत रामलक्ष्मण सिंह जी उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी ने की।
इस अवसर पर ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा 12 राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद से जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन एवं संत गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा MLC विधायक डॉ. सुरेंद्र चौधरी जी के प्रतिनिधि श्री जितेंद्र गौड़ जी को उनके सामाजिक योगदान के लिए गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ऑल मीडिया काउंसिल के पदाधिकारी मनोज जोशी, हितेश गुप्ता, राजेश यादव, गफ्फार खान पठान, शिखा भारती, इद्रीश पटेल, इलियास शेख, पुरुषोत्तम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में ऑल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा जी ने सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
