29वीं पूर्वी जोन अंतर वाहिनी तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता-2026: दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

उत्तर प्रदेश राज्य

वाराणसी, 06 अप्रैल 2026:
34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के तत्वाधान में आयोजित 29वीं पूर्वी जोन अंतर वाहिनी तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता-2026 का दूसरा दिन उत्साह और रोमांच से भरपूर रहा। यह प्रतियोगिता दिनांक 05 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के तरणताल में आयोजित की जा रही है।
दूसरे दिन प्रातः आयोजित क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता में कुल 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 48वीं वाहिनी के अनुज पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 20वीं वाहिनी के अभिषेक यादव द्वितीय तथा 36वीं वाहिनी रामनगर के रत्नेश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
तैराकी स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में 42वीं वाहिनी प्रयागराज ने प्रथम स्थान, 48वीं वाहिनी ने द्वितीय तथा 34वीं वाहिनी वाराणसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर स्पर्धा में 42वीं वाहिनी ने प्रथम, 34वीं वाहिनी ने द्वितीय और पुनः 42वीं वाहिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
4×100 मीटर मेडले रिले में 04वीं वाहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 12वीं वाहिनी द्वितीय और 20वीं वाहिनी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर तैराकी प्रतियोगिता में 34वीं वाहिनी वाराणसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 12वीं और 42वीं वाहिनी ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी की कुल 10 वाहिनियों—04वीं, 12वीं, 20वीं, 33वीं, 34वीं, 36वीं, 37वीं, 39वीं, 42वीं एवं 48वीं वाहिनी—के 205 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का समापन 07 अप्रैल 2026 को सायं 3 बजे मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार सोनकर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, खेल प्रेमी एवं आमंत्रित अतिथिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *