प्रेस लिख कर कुछ पत्रकार उड़ा रहे नियमों की धज्जिया वहीं उत्तर शासन नहीं दे रहा ध्यान ऐसे मामलों पर
वी पी एस खुराना
मथुरा जनपद क्या अन्य जनपदो में भी नम्बर प्लेट पर नम्बर की जगह पर प्रेस एवं पुलिस लिखा अकसर देखने को मिल जाता है अगर वाहन चालक से पूछने पर कोई खास जवाव नही दिया जाता है कुछ माह पूर्व जनपद अलीगढ के थाना बन्नादेवी में दर्ज एफ आई आर जो की अनैतिक देह व्यापार के अंतर्गत हुआ था जिस करीब एक दर्जन युवतियाँ एवं युवक और दो पत्रकार आनंद व राहुल गिरफ्तार हुए तथा मोके से प्रेस आई एवं विजिटिंग कार्ड बरामद हुए जो की प्रिट और युटुबर पत्रकार थे तथा सूत्रों की माने तो मथुरा जनपद में भी कुछ पत्रकार अनैतिक देह व्यापार में सन लिप्त है युवतियाँ को ले जाने व लाने के एक हजार से पंद्रह सौ मिलतें होटल तथा चिन्हित जगह पर पहुंचाने के वही थाना कोतवाली एवं थाना गोविंद नगर थाना राया विभिन्न स्थानों के रहने वाले व्यक्ति पूर्व में तो कई अलग अलग काम करते थे परन्तु जब उन्होंने मीडिया की धमक और रूतबा देख कर चन्द रूपये खर्च करके मीडियाकर्मी बन गये ऐसे एक नहीं जनपद में करीब दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष पत्रकार बनकर कार्य कर रही है जिनके पास ना तो कोई शिक्षक योग्यता है ना ही कोई पुराना अनुभव है कुछ तो यूट्यूब पर पत्रकार हैं जो यूट्यूब व फेसबुक पर खबर चलते हैं और भोलीभाली जनता को दिखाते है अब तो इन युटुबर पत्रकारों ने हद ही कर दी है जनपद मथुरा के जिला अधिकारी कार्यालय एवं पुलिस अधिकारियों जैसे वरिष्ठ पुरुष अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों के पास घूमते नजर आते हैं कुछ हफ्ते पूर्व एक पत्रकार के खिलाफ थाना शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था परंतु उसमें कोई भी सटीक व ठोस कार्रवाई नहीं हुई सूत्रों की माने तो यह एक तरह युटुबर पत्रकार गैंग जनपद में सक्रिय हो गया है तथा कुछ यूट्यूबर पर पत्रकारों के द्वारा तो खबर चलाने के नाम पर पीडितों से रूपये भी लिए जाते हैं अब एक ताजा मामला सामने आया है मथुरा के यूट्यूबर पत्रकार को देश की राजधानी दिल्ली के थाना में पूछताछ के लिए बिठाया गया और यूट्यूबर पत्रकार पर आरोप है कि देहव्यापार के लिए युवतियो को प्रलोभन देना उक्त यूट्यूबर पत्रकार शहर की महाविद्या कॉलोनी का रहने वाला है नाम न छापने की शर्त पर युटुबर पत्रकार के पड़ोसियों के द्वारा भी देहव्यापार में जुड़े होने का आरोप लगाए है
