गौतमबुद्धनगर 09 मार्च, 2026
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जनपद न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर अतुल श्रीवास्तव के प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में अपर जिला जज-II/विशेष न्यायाधीश(एस0सी0/एस0टी0एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत गौतमबुद्धनगर सोमप्रभा मिश्रा ने बताया कि 14/03/2026 को जनपद गौतमबुद्वनगर में मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेषतः आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामलें, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामले, बिजली व पानी से संबधित मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा सम्बन्धित मामले एवं प्री-लिटीगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद, जिनमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के अधीन सन्धि हेतु इच्छुक हो वह मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किये जायेगे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।
