देहरादून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का भव्य आगाज

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। देहरादून में रविवार को अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ से अधिक देशों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

डालनवाला स्थित शांति टेनिस अकैडमी में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की भावना विकसित करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स ने यह साबित किया है कि राज्य बड़े खेल आयोजनों की सफल मेजबानी करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड भी खेल अवसंरचना को मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, संरक्षक प्रदीप कुमार वालिया, महासचिव सुमित गोयल सहित अंतरराष्ट्रीय अंपायर और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *