नोएडा, सेक्टर-104 स्थित क्लियर मेडी हेल्थ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक सौहार्दपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष श्री अशोक भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए सभी अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पुष्प गुच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल की सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि क्लियर मेडी हेल्थ केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल न केवल चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अस्पताल द्वारा आमजन को दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
बैठक में अस्पताल के एमएस आदर्श चौहान, एफएस अंशुमान शर्मा, डॉ. खुशबू, डॉ. साक्षी सिंह, डॉ. मनीष गर्ग, डॉ. पारस सिंघल, डॉ. विपिन चौधरी सहित समाजसेवी झलकेस बाबूजी, चरणसिंह भाटी, मदन भाटी, कालूराम भाटी, विपिन प्रधान, कृष्ण भाटी, कुलदीप अवाना, विकल मावी, सोनू यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विकास डेढ़ा द्वारा बैठक आयोजित करने पर, मुख्य अतिथि अशोक भाटी ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।
