रुद्रपुर में ‘बंग भवन’ निर्माण को लेकर भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया तेज करने की मांग

उत्तराखंड राज्य

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा द्वारा जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया को पत्र प्रेषित कर मा० मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल “बंग भवन” के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके इसके लिए भूमि शीघ्र हस्तात्रण कराने का अनुरोध किया गया है।

विधायक श्री अरोरा ने अपने पत्र में अवगत कराया कि रुद्रपुर में बंगाली समाज के उत्थान एवं उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन हेतु “बंग भवन” का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए भूमि का चयन किच्छा बाईपास रोड स्थित पुरानी ट्रेजरी को चिन्हित किया गया है।

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि चयनित स्थल पर “बंग भवन” के निर्माण हेतु आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि क्षेत्र के बंगाली समाज को एक सुसज्जित एवं समर्पित सांस्कृतिक केंद्र उपलब्ध हो सके।

विधायक श्री अरोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और “बंग भवन” का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिलाधिकारी ने आश्वास्त किया कि प्राथमिकता से बंग भवन हेतु भूमि हस्तांरित कार्य को किया जयेगा।

इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मयंक क्ककड़ सहित बंगाली समाज के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *