यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार की रात 14 आईएएस व 34 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं राज्य कर के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया सीडीओ बनाया गया है।

राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वह इससे पहले आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में विशेष सचिव थे। लखीमपुर खीरी के सीडीओ अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग बनाया गया है। अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया सीडीओ बनाया गया है।

राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डा. विश्राम को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा भी राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) बनाए गए हैं।

अंबेडकरनगर के सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग का विशेष सचिव एवं निदेशक बनाया गया है। कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का सीडीओ बनाया गया है। युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कनौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। नगर निगम सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *