थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद

Video News

थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद

नोएडा : दिनांक 04.08.2024 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से अवैध गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त संदीप पुत्र जय नारायण को बहलोलपुर अंडरपास के पास एफएनजी सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह गांजा दिल्ली से लेकर आता है एवं कम्पनी में आने-जाने वाले मजदूर किस्म के लोगों को गांजे की पुड़िया बनाकर 200-300 रूपये में बेच देता है। उनसे वह अपने शोंक पूरे करता है।

अभियुक्त का विवरणः

संदीप पुत्र जय नारायण निवासी बहरामपुर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद उम्र 21 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *