चढ्ढा कम्पनी शराब की दुकानें बनी लूट खसोट का अड्डा
जीएम मनोज कुमार, इंचार्ज नंदन झा, ठाकुर के संरक्षण में खुलेआम बेची जा रही है ओवर रेट शराब
- जीएम नही गुंडा हूं मैं ऐसे ही चढ्ढा कम्पनी शराब के ठेकों पर होगी कालाबाजारी
- आखिर क्यों नहीं रुक रहा यह मामला,क्यों नहीं बढ़ रहा सेल्समेनों का वेतन,बड़ा सवाल
- गाजियाबाद में चढ्ढा कम्पनी की दुकानें कर रही खुली लूट निरीक्षक मोटी रकम लेकर सो रहे कुंभकरण की नींद
गाजियाबाद – जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा लगातार गाजियाबाद शहर में शराब की दुकानों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है ओवर रेट शराब बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई भी की जा रही है तथा उनको सख्त हिदायत भी दी जा रही है लेकिन उसके बाद दूसरी ओर चढ्ढा कम्पनी का ओवर रेट शराब बेचने व कालाबाजारी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
शहर में आबकारी इंस्पेक्टर के सर्कल में नियमों की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम ओवर रेट शराब बेची जा रही है इसके साथ-साथ सेल्समैन रात में शराब की कालाबाजारी भी करते हुए नजर आते हैं। जब सेल्समैन से ओवर रेट न बेचने के लिए ग्राहक कहता है तो सेल्समैन अपनी गुंडागर्दी पर उतर जाता है और खुलेआम बोलता है जो उखाड़ना है उखाड़ लेना यहां नीचे से लेकर ऊपर तक पैसा जाता है हमारा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता बताता है इंचार्ज को हिस्सा जाता हैं और मुझे बहुत ही कम वेतन मिलता है और मैं 12 घंटे शराब की दुकान पर काम करता हूं लेकिन सूत्र बताते हैं कि जितने भी रुपए की ओवर रेट शराब बेची जाती है उन रुपयों को इकट्ठा करके ऊपर से नीचे तक बंदर बाट किया जाता है।
जब लगातार शराब की दुकानों की शिकायत की जाती है तो आबकारी अधिकारी प्रत्येक क्षेत्र में शराब की दुकान की चेकिंग करते हैं लेकिन जब वह ऑफिस से निकलते हैं तो प्रत्येक शराब की दुकानों पर सूचना मिल जाती है कि किस तरफ आबकारी अधिकारी का दौरा है इनके ऊपर निरीक्षकों की कृपा बरसती है सभी सतर्क हो जाते हैं और अपने ओवर रेट की दुकान को बंद कर देते हैं। आबकारी अधिकारी के जाते ही सेल्समेन फिर से शुरू कर देते हैं अपना काला कारोबार पल-पल की लोकेशन आबकारी अधिकारियों की सेल्समेनो को प्रतिदिन दी जाती है।
जानकारी के मुताबिक जीएम मनोज कुमार ,इंचार्ज नंदन झा और ठाकुर की मिलीभगत से शहर में चढ्ढा कम्पनी की संचालित अंग्रेजी शराब,बीयर देशी के ठेकों पर बिक्री करने वाले सेल्समैन मनमाने तरीके से शराब और बीयर बेचने के नाम पर ग्राहकों से खुलेआमलूट कर रहे ग्राहक जब बीयर और शराब लेने के बाद फालतू पैसे कटने पर बोलता है , तो शराब की दुकानों पर बैठे दबंग ठेकेदारों के दबंग गुर्गे सेल्समैन ग्राहकों से जबरनशराब छीन लेते है अवैध वसूली करते हुए ग्राहकों के रुपये वापस नहीं करते। जब रुपए वापस करते हैं तो प्रिंट रेट से ज्यादा कटने पर जब ग्राहक ऐसा करने से मना करता है तो यह लोग नहीं मानते ओर प्रत्येक ग्राहक से प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलते है। मनोज कुमार जीएम, झा, ठाकुर इंचार्ज के संरक्षण में गाजियाबाद शहर में जब आओ तब पाओ शराब रात में किसी भी समय आप शराब खरीद सकते हो खुलेआम यहां शराब की कालाबाजारी की जाती है समय के बाद शराब को प्रिंट रेट से अत्यधिक दामों में बेचा जाता है यह सब आबकारी विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत के कारण हो रहा है ।इन शराब की दुकानों की शिकायत जब उच्चाधिकारियों से की जाती है तो आबकारी अधिकारियों के द्वारा एक या दो दुकान का चालान कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है समस्त शराब की दुकानों पर कार्यवाही नहीं की जाती है ।
लेकिन उसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि इंचार्ज की वसूली और सेल्समैनों को कम वेतन मिलने के कारण ओवर रेट एवं कालाबाजारी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आखिर कब तक योगी सरकार में मनोज कुमार जीएम, इंचार्ज नंदन झा, ठाकुर की खुली गुंडागर्दी के संरक्षण में ओवर रेंटिंग कालाबाजारी चलती रहेगी सूत्रों की माने तो स्थानीय पुलिस से इनकी मजबूत पकड़ होती है इनकी दुकान की जो भी शिकायत करता है या खबर प्रकाशित करता है उसके विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करा देते है अगर इन गुंडों का यही खेल चलता रहा तो कैसे होगी इन पर कार्यवाही
