गोकशी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली

Video News

गोकशी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली

 ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मठभेड़ में दो गौ तस्कर गोली लगने की वजह से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दो बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार किया है. बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचा, कारतूस गोकशी का सामान और घटना में प्रयुक्त एक ईको कार बरामद किया गया है.

दादरी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जा रहे बदमाशों की पहचान अरमान और उवेश के रुप में हुए है. इनके दो साथियों सगीर और शहजाद को पुलिस ने कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि कोतवाली जारचा पुलिस, स्वाट टीम थाना दादरी पुलिस टीम द्वारा दादूपुर पुलिया से खटाना नहर के पास की जा रही चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान ईको कार में सवार संदिग्धों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे. पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में सगीर और शहजाद पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था गिफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं घायल बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, दो खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद किया किए. इसके साथ ही पुलिस ने गौकशी का सामान और घटना में प्रयुक्त एक ईको कार भी बरामद की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *