हत्या के आरोपी द्वारा पुलिस का शस्त्र लेकर भागने के दौरान हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया

Video News

हत्या के आरोपी द्वारा पुलिस का शस्त्र लेकर भागने के दौरान हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया

गौतमबुद्ध नगर। वादी द्वारा थाना कासना पर अपने पिता की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में एक मु0अ0सं0 191/2024 धारा- 103(1)/ 61(2)/ 3(5)/ 351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया जिसमें पुलिस द्वारा अग्रीम कार्यवाही की जारही थी।
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 10.08.2024 को थाना कासना पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये हत्या में सम्मलित 1. रविन्द्र गौतम पुत्र शोभाराम निवासी नगला दौलतराम कालोनी दादरी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष 2. बौबी पुत्र दल सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर गुर्जर थाना कासना गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष 3. राजकुमार पुत्र राजू जाटव निवासी ग्राम पंचायतन थाना कासना गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष को मय स्कॉर्पियों गाडी यूपी 14एफएल 7797 के साथ घंघोला पुलिया से आगे सलेमपुर की तरफ से गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजकुमार द्वारा बताया की घटना में प्रयुक्त तमंचा मैंने ग्रेटर नोएडा ओमीक्रोन 1ए के पास ग्रीन बैल्ट में छिपा दिया था। जिस पर अभियुक्त राजकुमार को घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (तमंचा) की बरामदगी हेतु ग्रेटर नोएडा ओमीक्रोन 1ए के पास ग्रीन बैल्ट लाया गया था। मौके पर पहुचने पर अचानक अभियुक्त राजकुमार पुलिस बल की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा पीछा करने पर की गयी कार्यवाही में अभियुक्त, पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *