गरीब-दुखियारों की सेवा ही वास्तव में ईश्वर की सच्ची साधना है जिला मंत्री राजेश तिवारी

Video News

गरीब-दुखियारों की सेवा ही वास्तव में ईश्वर की सच्ची साधना है जिला मंत्री राजेश तिवारी

 

मनुष्य जीवन का वास्तविक अर्थ सत्य एवं न्याय पथ पर चलते जाना है।सत्य एवं न्याय ही मनुष्य के लिए असली धन है जिसे हमें कामना है 

प्रयागराज।गरीब-दुखियारों की सेवा ही वास्तव में ईश्वर की सच्ची साधना है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने पूजा ऑप्टिकल के प्रोपराइटर उमेश कुमार एवं समाजवादी पार्टी के युवाजन अध्यक्ष यमुनापार प्रयागराज के विकास सोनी से पूजा ऑप्टिकल शॉप करछना प्रयागराज में कही।संज्ञानित कराते चले श्री प्रोपराइटर उमेश कुमार एवं श्री सोनी दोनों ही जिला मंत्री के बहुत करीबी मित्रों में से हैं।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि गरीब-दुखियारों की सेवा ही वास्तव में ईश्वर की सच्ची साधना है।यह मनुष्य का जीवन हमें बार-बार नही मिलेगा।मनुष्य जीवन के मूल आदर्श सत्य एवं न्याय पथ गमन कर जो प्राप्त हो उसी में जीवन-यापन करना है।ईश्वर ने हमें यह मनुष्य तन इसी लिए प्रदान किया है।जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक अर्थ सत्य एवं न्याय पथ पर चलते जाना है।सत्य एवं न्याय ही मनुष्य के लिए असली धन है जिसे हमें कमाना है।जिला मंत्री ने अवगत कराया कि दोनों ही उनके युवा मित्र बहुत ही परिश्रमी एवं सत्य तथा न्याय के अनुयायी हैं।ईश्वरभक्ति के साथ ही साथ ईमानदारी एवं वफादारी के प्रतिमूर्ति भी हैं।अपने प्राप्य कर्मों के करने के साथ ही साथ दोनों युवा मित्रगण सदैव गरीब-दुखियारों की सेवा में भी तत्पर रहते हैं।जिला मंत्री ने अपने आध्यात्म चक्षु के उत्सर्जित ज्ञान वाणी में वर्णित किया कि इस धरती पर हम मनुष्य ही ऐसे प्राणी है जो अच्छा एवं बुरा तथा सत्य एवं असत्य के बारे में जानते हैं और संसार के अन्य प्राणी इन गुण एवं अवगुण के बारे में क्या जाने।इससे साफ स्पष्ट है कि ईश्वर ने हमें मनुष्य तन इसीलिए प्रदान किया है कि इस संसार के सबसे अनमोल हीरे सत्य एवं न्याय को मनुष्य को कमाना है जिससे इस संसार के भव-सागर से विरक्त हो जन्म-मृत्यु के भव-बन्धन से मुक्ति मिल सके।इस मार्मिक साहित्यिक एवं आध्यात्मिक वार्ता के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी पं० रामशिरोमणि तिवारी,वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण राज सिंह कौशाम्बी संदेश संवाददाता,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय,शिक्षाविद जोखू लाल पटेल एवं रवि कुमार सहित आस-पास बहुत से लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *