अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना का हुआ जोशीला विदाई सम्मान समारोह

अछनेरा-नगर पालिका परिषद अछनेरा के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना का अछनेरा से बागपत के लिए तबादला होने पर आज नगर पालिका परिषद में साफा व माला पहनाकर नगर नगर पालिका के कर्मचारियों अधिकारीयो एवं सभासद गणों ने जोरदार, जोशीला स्वागत कर भव्यता के साथ विदा किया आगे बता दें अधिशासी अधिकारी के के भडाना यूं ही नहीं नगर वासियोके दिल मेंबस गये थे उनका काम बोल रहा था उनकी योग्यता, कार्य करने की क्षमता, व प्रणाली, तथा सरकार की विकास योजनाओं को क्रियावन करना उनके तौर तरीके नगर वासियों को बहुत ही पसंद रहे नगर वासियों की हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करना उनको बड़ा अच्छा लगता था नगर वासियों से डोर टू डोर समस्याओं के समाधान के लिए मिलते रहते थे उन्होंने अपना कार्यकाल 1 साल एक महीना 12 दिन बहुत ही अच्छे शासक के रूप में व्यतीत किये जो नगर वासियों के लिए यादगार बने रहेंगे इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमतीओमबती,चेयरमैन प्रतिनिधि महेंद्र सिंह भगत, राजेंद्र सिंह बघेल, महेंद्र पाल शर्मा, एवं कृष्णा एवं समस्त स्टाफ तथा सभासद गण एवं नगर वासी मौजूद रहे
