भगवान रामचंद्र जी ने मर्यादाओं का पालन कर देश को एक संदेश दिया था: मदन चौहान

Video News

जय श्री राम, जय श्री राम,

भगवान रामचंद्र जी ने मर्यादाओं का पालन कर देश को एक संदेश दिया था: मदन चौहान

नोएडा। श्री रामलखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा मंगलवार को सेक्टर 46 के रामलीला मैदान में आयोजित छठे दिन की रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ मुख्य अतिथि मदन चौहान पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि भगवान रामचंद्र जी ने देश के लोगों को मर्यादा का पालन करने का एक बड़ा संदेश दिया था ,
इसलिए रामलीला मंचन को मनोरंजन ने समझकर सभी को यह समझना चाहिए की मर्यादा से बड़ा कुछ नहीं है, तभी समाज का अच्छा चित्रण सामने लाया जा सकता है। इसकी सभी को चिंतन करने की आवश्यकता है। क्योंकि भगवान रामचंद्र जी ने मर्यादा का पालन करते हुए सभी कठिनाइयों को झेला।
इस अवसर पर शक्ति मोहन अवस्थी डीसीपी सेंट्रल नोएडा, प्रवीण कुमार सिंह एसीपी नोएडा भी मौजूद रहे ,उन्होंने रामलीला कराने के लिए रामलीला आयोजकों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भरत यादव प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, तथा स्वागत अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहे।
इसके अलावा महेश सक्सेना, दिनेश भाटी,
नवीन गुप्ता, ओमवीर अवाना, पवन शर्मा, विकास जैन , गिरीश कपूर, वीरेंद्र अग्रवाल, वीके गुप्ता, वी राणा, रामनिवास यादव, इंदर सिंह यादव, हरीश गौड़, संजय विकल, मूलचंद अवाना सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वहीं रामलीला देखने आए लोगों का भी आभार प्रकट किया।
छठे दिन की रामलीला में लीला वाचक पंडित कृष्णा स्वामी ने महाराजा दशरथ द्वारा गुरु वशिष्ट जी से परामर्श करके राज्याभिषेक की घोषणा करना, नगर वासियों का नृत्य करना, तथा केकई का कोप भवन में जाना, तथा राजा दशरथ द्वारा राम को वनवास और दशरथ के लिए राज्य मांगना, राम जी का वन को जाना माता सीता लक्ष्मण प्रभु राम सुमंत के साथ वन को प्रस्थान करना रास्ते में गंगा पार करते हुए केवट की मुलाकात होना तथा भारत जी का अयोध्या आना और राम जी को मनाने के लिए चित्रकूट आना आदि प्रभु लीला का मंचन किया गया।
इस अवसर पर आयोजक समिति के
चेयरमैन मनोज अग्रवाल सीएमडी प्रिया गोल्ड, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन , वाइस चेयरमैन पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल , महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंघल, पंडित कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता , गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव , अशोक गोयल, विकास बंसल , संदीप अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल,सीए मनोज अग्रवाल,अनुज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अभिषेक जैन, प्रदीप गुप्ता, पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिंह, सी ए राजीव जैन, राहुल गुप्ता , तेजेंद्र मलिक, सौरभ अग्रवाल, रोहिणी नगर, डॉक्टर मनोज अग्रवाल का रामलीला में विशेष सहयोग चल रहा है ।
इस अवसर पर
मदन शर्मा, नरेश कुछल, वीरेंद्र गर्ग, राकेश सलूजा, बाबूलाल बंसल, संजय सिंह विकल, महेश चंद्र अग्रवाल, सुभाष भाटी, सुनील गुप्ता, सुशील सिंघल, महेश गुप्ता इंदिरापुरम, राकेश सिंगला, जगनेश भारद्वाज , योगेंद्र शर्मा
वीरेंद्र गर्ग, महेश चंद्र अग्रवाल, वीके राणा, मूलचंद गुप्ता, सौरभ गोविल, कुलदीप कटियार, राजीव कपूर, सुमित शर्मा, संजीव अग्रवाल, शंकर मोदी ,सुनील जैन , वीके गुप्ता , राकेश गुप्ता , गौरव मित्तल, सौरव मित्तल , असीम जगिया, सत्येंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *