जब तक आधी आबादी एकजुट नही होगी, प्रदेश तरक्की नही करेगा : अखिलेश यादव

(सुघर सिंह सैफई)
सैफई (इटावा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार बहिनों की रक्षा करने का त्योहार है। स्व० नेता जी ने महिलाओं व बेटियों के लिए ऐतिहासिक काम किये है।
सैफई में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा नेता जी ने हमेशा महिलाओं के लिए शिक्षा और सम्मान देने का काम किया है कन्या विद्या धन नेताजी की देन थी जिसमें लाखों छात्राओं को सम्मान मिला।
अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी ने आधी आवादी का नारा दिया था नेताजी और डॉ राम मनोहर लोहिया यह मानते थे कि जब तक आधी आबादी बराबर खड़ी नहीं होगी तब तक देश और प्रदेश तरक्की नहीं करेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आधी आबादी के सम्मान सुरक्षा का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज रक्षाबंधन के मौके पर हाईस्कूल व इंटर में पास हुई 35 बेटियों को सम्मानित करने का मौका मिला है आज उन बेटियों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक देश स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान नहीं देगा तब तक तरक्की नहीं कर सकता। आज अमेरिका यूरोप जैसे देश शिक्षा स्वास्थ्य की वजह से तरक्की पर हैं उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बहुत काम हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सारे काम बिगड़ गए हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की पीडीए का नारा भूलना नहीं है यही नारा आगे बढ़ाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आजकल बेटियां बहुत आगे बढ़ रही है लखनऊ के कार्यक्रम में बेटियों को सम्मानित करने का मौका मिला था जिसमें बेटियों के अंक 99% तक थे जो बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान करें बेटियां आजकल बेटों से आगे जा रही है। इस मौके पर आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व मंत्री अशोक यादव, फर्रुखाबाद से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, विधायक आशु मलिक, सैफई प्रधान रामफ़ल बाल्मीक, संतोष यादव सैफई, चंदगी राम यादव, राजवीर सिंह यादव ठेकेदार नगला तेज, अनिल दौहरे लखना आदि मौजूद थे।
