रामलला की सुरक्षा में तैनात जवानों को आवासीय सुविधा देने के लिए हुआ भूमिपूजन

Video News

रामलला की सुरक्षा में तैनात जवानों को आवासीय सुविधा देने के लिए हुआ भूमिपूजन

अयोध्या। भगवान रामलला की सुरक्षा में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के रहने के लिए राम मंदिर के निकट व्यवस्थाएं की जा रही है। जिसमें 200 से अधिक जवानों के ठहरने के लिए आवास बनाए जा रहे है। बेगमपुरा में इसको लेकर भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मौजूद रहे।
चम्पतराय ने कहा कि परिसर में तैनात पुलिस के सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए स्थान की आवश्यकता थी। जिसको लेकर इस स्थल को चयनित किया गया था। जहां पर भूमि पूजन किया गया है। इस स्थल पर लगभग ढाई सौ से ज्यादा सिपाही रहेंगे। इसके अलावा यहां पर उनकी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी। बीते दिनों रामलला के मंदिर के निकट ही पुलिस के सभी सुरक्षा बलों के अधिकारियों के लिए 12000 स्क्वायर फीट में पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण करने के लिए भूमि पूजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *