बांग्लादेश में हिन्दुओं एवं मंदिरों पर हुए अत्याचार और कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार एवं बर्बरता के विरोध में समस्त सोसाइटी वासियों ने विशाल कैंडल मार्च निकाला

Video News

बांग्लादेश में हिन्दुओं एवं मंदिरों पर हुए अत्याचार और कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार एवं बर्बरता के विरोध में समस्त सोसाइटी वासियों ने विशाल कैंडल मार्च निकाला

कोलकाता  : बांग्लादेश में हिन्दुओं एवं मंदिरों पर हुए अत्याचार और कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार एवं बर्बरता के विरोध में समस्त सोसाइटी वासियों ने विशाल कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च जेएम फ़्लोरेंस, पंचतत्व, समृद्धि रॉयल नेस्ट एवं ड्रीम वैली सहित अनेक सोसायटियों के निवासियों द्वारा आयोजित किया गया था।

इस कैंडल मार्च में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और शांतिपूर्वक अपना आक्रोश दर्ज कराया। सभी ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और कोलकाता की डॉक्टर बहन को न्याय के समर्थन में एकजुट होकर न्याय और सुरक्षा की मांग की।

इस कार्यक्रम में नारायण गुप्ता, अवध राय, कमलधीर, मनीष झा, धर्मेंद्र पांडेय, पुलकित, प्रियंक, आकांक्षा, पायल, सावित्री, दीपिका, ममता, पूनम गिरीश शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, अशोक, रॉयल पूजा थेनुआ, उर्वाशी मसंद, दिवाकर, धनंजय, संजय उपाध्याय सहित सैकड़ों निवासी मौजूद रहे।

इस कैंडल मार्च का उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और कोलकाता की डॉक्टर बहन के साथ हुए अत्याचार के विरोध में आवाज उठाना और न्याय की मांग करना था। सभी ने एकजुट होकर न्याय और सुरक्षा की मांग की और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार से कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *