सघन मत्स्य पालन हेतु एयरशेन सिस्टम की स्थापना नामक नवीन योजना के तहत 03 सितंबर 2024 तक किये जा सकते है ऑनलाइन आवेदन

गौतम बुद्ध नगर : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सहायक निदेशक मत्स्य गौतम बुद्ध नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग की एयरेशन सिस्टम की स्थापना नामक नवीन योजना के अन्तर्गत मत्स्य बीज हैचरी संचालित करने वाले हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र एवं पट्टे पर आवंटित ऐसी महिला मत्स्य पालक, जिनके तालाब की पट्टा अवधि कम से कम 5 वर्ष अवशेष हो पात्र होगें। परियोजनान्तर्गत 0.50 हे० के तालाब में 2 हार्सपावर के एक कवाड पैडिल व्हील एरियरेटर एवं 1.00 हे० या उससे बड़े तालाब हेतु अधिकतम दो एरियरेटर प्रति महिला मत्स्य पालक, जिनके तालाब की वर्तमान मत्स्य उत्पादकता कम से कम 4-5 टन प्रति हे० हो की उत्पादकता में वृद्धि हेतु अनुदान दिया जायेगा। उक्त योजना पूर्णतः महिला मत्स्य पालकों के लिए संचालित की गई हैं। योजना हेतु आवेदक को इकाई लागत रू 0.75 लाख प्रति यूनिट पर सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं हेतु 50 प्रतिशत अनुदान तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु 60 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदक द्वारा विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना हैं, ऑनलाइन आवेदन 05.08.2024 से प्रारम्भ व 03.09.2024 तक किये जा सकेंगे। योजना के संबंध में अन्य विवरण, इकाई लागत आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख, कार्यालय विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। आवेदक योजना की विस्तृत जानकारी के लिए जनपदीय कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य गौतमबुद्ध नगर कमरा नं0 305, 306 द्वितीय तल विकास भवन गौतमबुद्धनगर में किसी भी कार्य दिवस संपर्क कर सकते हैं।
