पुलिस का छेड़छाड़ अपराधियों की पहचान सहित अन्य मुद्दों को प्रभावी रूप में क्रियान्वयन पर कार्य
गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सेन्ट्रल नोएडा जोन क्षेत्रान्तर्गत अपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने, प्रभावी गश्त/पैट्रोलिंग, जनशिकायतो के त्वरित निस्तारण,अपराधियो की निगरानी एवं प्रभावी कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेन्ट्रल नोएडा जोन स्थित 39 पुलिस चौकी क्षेत्रो को 160 बीट में विभक्त करते हुए चौकी प्रभारी व चौकी पर नियुक्त अन्य उपनिरीक्षको को बीट का आवंटन करते हुए उपनिरीक्षको का दायित्व निर्धारित किया गया है। जिससे जोन में अपराधिक घटनाओ पर नियंत्रण के साथ ही चौकी पर प्राप्त होने वाली जनशिकायतो का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराधियो का सत्यापन, सम्भव हो सकेगा तथा प्रभावी गश्त/पैट्रोलिंग व्यवस्था से महिला सम्बंधी अपराध छेडछाड तथा चोरी आदि अपराधो पर प्रभावी अंकुश लगाया जायेगा साथ ही पुलिस की क्षेत्र में विजविलिटी बढने के कारण जनसामान्य में पुलिस के प्रति विश्वास में और भी अधिक वृद्धि होगी ।
