आए दिन हो रहे रेप व बालात्कार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली

Video News

आए दिन हो रहे रेप व बालात्कार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्षा शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में महिला मोर्चा, नोएडा महानगर द्वारा कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले को लेकर मुंह पर काला कपड़ा बांधकर और हाथों में मोमबत्तियां लेकर भाजपा महिला मोर्चा, नोएडा महानगर की महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली। इस रैली के द्वारा महिलाओं ने कोलकाता में हो रहे महिलाओं के ऊपर अत्याचार और रेप को लेकर अपने गुस्से को व्यक्त किया और जल्द से जल्द उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की साथ ही महिला डॉक्टरों को उचित सुरक्षा प्रदान की जाय इसके मांग के साथ जांच में हो रही देरी को लेकर ममता सरकार पर प्रश्नचिन्ह लगाएं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तुरंत इस्तीफे की मांग की यह रैली सेक्टर 18 सब माल से होकर सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन तक हुई। इस रैली में महामंत्री शिवानी शरद, राजश्री गुप्ता, के साथ नीता वाजपेई,दीपावली दीक्षित,शारदा सिंघल,रेखा सिंह, ममता तिवारी, सरिता सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष ममता सिंह, ज्योति सक्सेना, उषा किशोर के साथ मंडल की सभी बहनों ने आक्रोश रैली में अपना-अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए रैली में उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *