ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल में पुलिस ने चलाया महिलाओं के आत्मनिर्भरता जागरूकता अभियान

अछनेरा : कस्बा अछनेरा के ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने छात्रोंओ को अपने आत्म सम्मान रक्षात्मक के मुद्दों पर रिश्ता से प्रकाश डालकर समझाया आगे बातदें
पुलिस कमिश्नर आगरा महोदय द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं की जागरूकता के लिए “जनसंपर्क अभियान” दिनांक 22/08/2024 से 31/08/2024 के क्रम में थाना अछनेरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 23/08/2024 को थाना अछनेरा के ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल में छात्राओं को जागरूक करने हेतु साइबर अपराध , सोशल मीडिया संबंधित अपराध , हेल्पलाइन नम्बर 1090 ,112 , शिक्षा के लिए जागरूकता , आत्मनिर्भरता , नये कानूनी प्रावधान, गुड टच व बैड टच , नैतिक जिम्मेदारी व नैतिक मूल्यों से संबंधित जागरूकता, आत्मसुरक्षा आदि से संबंधित जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की सुरक्षा संबंधी बिंदुओ पर चर्चा की गई तथा उपस्थित छात्राओं से उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए साथ ही साथ पुलिस कमिश्नरेट आगरा स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु तैयार कार्ययोजना एवं नवीन कानूनों एवं महिला संबंधी नवीन कानूनों /प्रावधानों से अवगत कराया गया ।
