साइबर ठगी होने वाले ब्यक्ति का पुलिस ने वापस लौटाया 40 हजार तो ब्यक्ति ने जताया आभार

गौतमबुद्धनगर। साइबर हेल्प डेस्क थाना कासना पुलिस द्वारा साइबर ठगी का शिकार पीड़िता की धनराशि 40,000 रूपये को पीड़िता के खाते में वापस कराया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है व उन्हे साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताये जा रहे है। इसी क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना कासना पर साइबर ठगी के सम्बन्ध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें पीड़िता के पास टेलीग्राम पर टास्क देकर पैसे कमाने का लालच देकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर ठगी कर 40,000/रुपए निकाल लिए गए थे। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना कासना द्वारा कार्यवाही करते हुये संबंधित खाते को फ्रीज कराया गया तथा साइबर ठगी किये गये 40,000/ रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराये गये। साइबर हेल्प डेस्क द्वारा की गयी कार्यवाही के लिये पीड़ित द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
